• Mon. Sep 21st, 2026

एसडीएम कांठ की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया

ByMoradabadprahari

Sep 21, 2026
कांठ तहसील सभागार में एसडीएम कांठ की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस

कांठ। सितंबर माह के तीसरे शनिवार को कांठ तहसील सभागार में एसडीएम कांठ की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। संपूर्ण समाधान दिवस में बिजली,पुलिस,राजस्व, राशन,पेंशन,समाज कल्याण और विकास विभाग से संबंधित कुल 84 शिकायतें दर्ज की गईं।

इनमें से 16 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया, जबकि शेष शिकायतों को निर्धारित समय सीमा से पूर्व निस्तारित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।शनिवार को सुबह 10 बजे एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था।

इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर तहसील कार्यालय में पहुंचे। किसी ने बिजली की समस्या रखी तो किसी ने राशन, राजस्व और पेंशन से संबंधित शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकताओं में शामिल एक महत्वपूर्ण आयोजन है।

यहां पर प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ कांठ सुनीता दहिया,तहसीलदार कांठ कपिल कुमार आजाद, नायब तहसीलदार साक्षी यादव,कांठ एसडीओ विद्युत सचिन रस्तोगी,एडीओ समाज कल्याण अवनीत कुमार, एडीओ कृषि सनोज कुमार, पूर्ति निरीक्षक हृदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक कांठ डॉ. राजीव सिंह,सहकारी गन्ना समिति कांठ के सचिव खेत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *