• Sun. Sep 20th, 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गौशाला में चला विशेष स्वच्छता अभियान।

ByMoradabadprahari

Sep 20, 2026
कुंदरकी के माल्हीपुर महमूद नगला स्थित गौशाला में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

गौशाला परिसर की साफ-सफाई के साथ गोवंश के लिए हरा चारा, स्वच्छ पेयजल एवं पशु आहार की समुचित व्यवस्था।

MORADABAD ,जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खंड कुंदरकी के माल्हीपुर महमूद नगला स्थित गौशाला में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गौशाला परिसर की व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
स्वच्छता अभियान के उपरांत गौशाला में गौ माता का विधिवत पूजन किया गया तथा उन्हें गुड़ खिलाकर सेवा एवं संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान गौशाला में संरक्षित सभी गोवंश के लिए ताजा हरा चारा, स्वच्छ एवं ताजा पेयजल तथा पशु आहार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। गोवंश के स्वास्थ्य एवं बेहतर देखभाल के लिए गौशाला की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से गौशालाओं में स्वच्छता, गोवंश संरक्षण एवं बेहतर


इस अवसर पर पशुधन प्रसार अधिकारी मोहम्मद सालेम, ग्राम प्रधान श्री हरज्ञान सिंह, आसपास के गांवों के किसान भाई एवं गौशाला के समस्त केयरटेकर उपस्थित रहे। सभी ने गौशाला की स्वच्छता एवं गोवंश की सेवा-संरक्षण के कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *