
बिजनौर।बिजनौर पुलिस ने हनीट्रैप और झूठे मुकदमों में फंसाकर रंगदारी वसूलने वाले एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। थाना नजीबाबाद क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने चार और महिला आरोपियों—सायमा, अंतिमा, शहाना और सानिया—को गिरफ्तार किया है।
यह गैंग भोले-भाले लोगों को रेप और गैंगरेप जैसे संगीन मामलों में फंसाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। इस मामले में पुलिस अब तक गिरोह के मुखिया ‘बब्बू लंगड़ा’ समेत कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आम जनता को ब्लैकमेल करने वाले इस खतरनाक गिरोह का इतने कम समय में पूरी तरह सफाया करने के लिए बिजनौर एसपी और उनकी पूरी टीम की कार्यशैली बेहद सराहनीय है, जिनकी ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त हो गए हैं।
