• Sun. Sep 20th, 2026

मुरादाबाद: “मिशन शक्ति फेज-5” के तहत पुलिस की पाठशाला, चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

ByMoradabadprahari

Sep 20, 2026

मुरादाबाद, 20 सितंबर 2026:
जनपद मुरादाबाद में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए “मिशन शक्ति अभियान फेज-5” के तहत रविवार को बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मुरादाबाद के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक (SP) ग्रामीण के पर्यवेक्षण में महिला सुरक्षा दल और स्थानीय थानों द्वारा जिलेभर में ‘पुलिस की पाठशाला’ और ‘चौपाल’ लगाई गई।

अभियान के दौरान महिला सुरक्षा दल ने महिलाओं और छात्राओं के साथ संवाद स्थापित कर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों पर समझ विकसित की। इसके साथ ही, बालिकाओं को पॉक्सो (POCSO) एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के खिलाफ कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

आपातकालीन हेल्पलाइंस की दी गई जानकारी

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आयोजित इन चौपालों में महिलाओं को संकट के समय तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के प्रति सचेत किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • 1090 – वीमेन पावर लाइन
    112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
    1076 – सीएम हेल्पलाइन नंबर
    1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर
    181 – वन स्टाप सेन्टर
    1930 – साइबर हेल्पलाइन नंबर
    102 व 108 – स्वास्थ्य एवं एम्बुलेन्स सेवा

इसके अलावा, पीड़ितों को स्थानीय थानों पर क्रियाशील महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई पोर्टल और राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग के माध्यम से शिकायत निवारण की प्रक्रियाओं के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। मुरादाबाद पुलिस का यह अभियान जिले की महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की भावना को सुदृढ़ करने में बेहद असरदार साबित हो रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *