• Sun. Sep 20th, 2026

बिजनौर कलेक्ट्रेट में गूंजी सवर्ण समाज की एकजुट आवाज,शेर सिंह राणा का हुआ जोरदार स्वागत।

ByMoradabadprahari

Sep 20, 2026
सवर्ण समाज की एकजुटता को लेकर ज्ञापन एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया

बिजनौर। बिजनौर कलेक्ट्रेट परिसर में आज प्रातः सवर्ण समाज की एकजुटता को लेकर ज्ञापन एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के संयोजक शेर सिंह राणा का सवर्ण समाज के बंधुओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के जिला अध्यक्ष ललित चौहान के नेतृत्व में हुआ।कार्यक्रम का संचालन क्षत्रिय करणी सेना पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रसिक चौहान जी एवं प्रदीप चौहान द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में बिजनौर,चांदपुर,धामपुर विधानसभा सहित पूरे जनपद के साथ-साथ मेरठ, मुजफ्फरनगर एवं उत्तराखंड से बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोगों ने भाग लिया। सभी पदाधिकारियों ने सामाजिक एवं नीतिगत विषयों पर अपने विचार रखे तथा एडीएम बिजनौर को ज्ञापन सौंपा।कार्यक्रम के पश्चात सभी साथी महाराणा प्रताप चौक, बिजनौर पहुंचे, जहां शेर सिंह राणा जी द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस दौरान वीर सेना सहित विभिन्न सवर्ण संगठनों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।कार्यक्रम में आरक्षण से जुड़े विषयों, विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों तथा UGC से संबंधित प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, वीर सेना एवं अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षत्रिय करणी सेना कुंवर रसिक चौहान ने बिजनौर की धरती पर समय देने के लिए शेर सिंह राणा जी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी सवर्ण बंधुओं का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *