• Fri. Sep 18th, 2026

मुरादाबाद: मझोला पुलिस ने 10 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ByMoradabadprahari

Sep 18, 2026
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मझोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

मुरादाबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मझोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:विपिन: पुत्र रामअवतार सिंह, निवासी ग्राम सेफपुरी खालसा, थाना ऐचोडा कम्बोह, जिला सम्भल। मो० राशिद उर्फ नौशाद: पुत्र कयामुद्दीन, स्थायी पता कस्बा व थाना मवाना, जिला मेरठ, वर्तमान निवासी ग्राम लिण्डरपुर, थाना नूरपुर, जनपद बिजनौर।

बरामदगी का विवरण:पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 10 मोटर साइकिलें बरामद की हैं, जिनका विवरण इस प्रकार है:एक बुलेट मोटरसाइकिल एक टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 एक हीरो एचएफ डीलक्स 07 अदद स्पलेंडर मोटरसाइकिलें पूछताछ का खुलासा:पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे मोटरसाइकिलों को चोरी करके लाते हैं और उनके रजिस्ट्रेशन नंबर, चेचिस नंबर व इंजन नंबर को बदलकर बेच देते हैं। उन्होंने दिल्ली से भी कई मोटरसाइकिलें चुराई थीं, जिन्हें महाकालेश्वर मन्दिर जाने वाले रास्ते पर प्लाटिंग में खड़ी लंबी झाड़ियों में छिपाकर रखा था ताकि उन्हें आसानी से बेचा जा सके।

कानूनी कार्रवाई:अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मझोला में मुकदमा संख्या 1030/2026 धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4)/336(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त मो० राशिद उर्फ नौशाद का एक लंबा आपराधिक इतिहास भी है, जिसके विरुद्ध बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा और मुरादाबाद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना मझोला के उपनिरीक्षक अभिषेक बर्च्स, उपनिरीक्षक विनीत चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *