• Sat. Sep 19th, 2026

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडेय ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

मुरादाबाद, आज दिनांक 18/09/2026 को जनपद मुरादाबाद में उ०प्र० राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एवं जिलाधिकारी मुरादाबाद महोदय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुरादाबाद महोदया के आदेश अनुसार “भूकम्प औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्नि सुरक्षा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज“ का आयोजन/संचालन जनपद में निम्न स्थानों पर सभी फायर स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत किया गया जी तथा सभी स्थानो पर फायर यूनिटें मय अधिकारी एवं कर्मचारियों के मौजूद रही।

1. होटल क्लार्क इन सदर मुरादाबाद में वी0एस0ए0 मुरादाबाद महोदय के पर्यवेक्षण में भूकंप के संबंध में मॉक ड्रिल संपन्न कराई गई।

2. अटल आवासीय स्कूल बिलारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुरादाबाद महोदय के पर्यवेक्षण में फायर फाइटिंग के संबंध में मॉक ड्रिल कराई गई।3. डी0एस0एम0 इंटर कॉलेज मुरादाबाद में डी0आई0ओ0एस0 मुरादाबाद महोदय के पर्यवेक्षण में इमरजेंसी हॉस्पिटल 20 बेड की मॉक ड्रिल कराई गई।

4. पशुपति एक्रेलॉन लिमिटेड ठाकुरदद्वारा में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद महोदय के पर्यवेक्षण में केमिकल हैजार्ड से संबंधित मॉक ड्रिल कराई गई।

5. रेलवे स्टेशन मुरादाबाद जनपद मुरादाबाद में रेलवे प्रबंधन मुरादाबाद के पर्यवेक्षण में रेलवे एक्सीडेंट रिस्पांस के संबंध में मॉकड्रिल संपन्न कराई गई।

CFO राजीव कुमार पांडेय ने संबंधित टीमों को निर्देश दिए हैं कि सभी औधोगिक इकाइयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संवेदनशील क्षेत्रों में फायर ऑडिट की प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना या बड़े अग्निकांड से प्रभावी ढंग से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *