• Fri. Sep 18th, 2026

सेवा संकल्प अभियान का आगाज, पंचायत भवन में बांटी जाएगी टूल किट; शाम को बुद्धि विहार में दिखेगा मुफ्त लेजर शो का रोमांच

ByMoradabadprahari

Sep 17, 2026

मुरादाबाद। पीतलनगरी मुरादाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत आज से कल्याणकारी और मनोरंजक कार्यक्रमों की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के तहत पंचायत भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें करीब 400 लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से टूल किट प्रदान की गई ।

अभियान के पहले दिन को और भी खास बनाने के लिए नगर निगम मुरादाबाद द्वारा एक शानदार पहल की गई है। आज शाम 7:00 बजे बुद्धि विहार स्थित स्पंदन सरोवर में एक भव्य और निःशुल्क लेजर शो (Laser Show) का आयोजन किया जा रहा है।

नगर निगम के सौजन्य से होने वाले इस लेजर शो में शहरवासी आधुनिक तकनीक और रोशनी के अद्भुत संगम का आनंद ले सकेंगे। प्रशासन ने सभी स्थानीय नागरिकों से इस भव्य शो का हिस्सा बनने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। पंचायत भवन में होने वाले टूल किट वितरण कार्यक्रम और शाम को होने वाले इस रंगारंग लेजर शो को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *