| स्मार्ट सिटी के स्मार्ट रोड का बलिदान व्यापारियों ने सहन किया और मजे लेगा नगर निगम, स्टेशन रोड के दुकानदारों को हुआ था लाखों का नुकसान। | स्टेशन रोड बुध बाजार में पार्किंग देना नगर निगम का काम है, जब सड़क किनारे वाहान खड़ा करने से नहीं रोक सका , तो वसूली की तैयारी । |

मुरादाबाद, नगर निगम द्वारा दुकानों के सामने पार्किंग शुल्क लगाने के प्रस्ताव के खिलाफ शहर के व्यापारियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया है।
बुद्ध बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में व्यापारी सुरक्षा फोरम (संस्थान रजिस्टर्ड) के बैनर तले स्टेशन रोड और आसपास के प्रमुख व्यापारियों की एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम के इस निर्णय को व्यापारियों के साथ अन्याय करार दिया गया।बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दे और निर्णय सामने आए:
स्मार्ट रोड का बलिदान: व्यापारियों ने याद दिलाया कि स्मार्ट रोड के निर्माण के दौरान उन्होंने जनहित में अपनी दुकानों का 1 से 2 मीटर हिस्सा कटवाकर सड़क चौड़ी कराने में पूरा सहयोग किया था, और अब उसी सड़क पर पार्किंग शुल्क थोपना अनुचित है।
व्यापार पर संकट: वक्ताओं ने कहा कि पहले से ही ऑनलाइन शॉपिंग के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या घट रही है, ऐसे में दुकानों के आगे पार्किंग शुल्क लगने से ग्राहक बाजारों का रुख करना पूरी तरह बंद कर देंगे।
बुनियादी समस्याएं: व्यापारियों ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जल निकासी की व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए, जिसके चलते हल्की बारिश में भी स्टेशन रोड जलमग्न हो जाती है।
राजनीतिक चेतावनी: बैठक में उपस्थित बीजेपी महानगर अध्यक्ष ग्रिरीश भंडूला के समक्ष वक्ताओं ने चिंता जताई कि व्यापारी वर्ग के लगातार परेशान होने से आगामी चुनावों में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आगे की रणनीति:बीजेपी महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि पार्टी पूरी तरह व्यापारी वर्ग के साथ है और इस संबंध में जल्द ही महापौर व नगर निगम अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि नगर निगम ने अपना यह फैसला वापस नहीं लिया, तो व्यापारी सुरक्षा फोरम के नेतृत्व में एक व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी शुरुआत नगर निगम को ज्ञापन सौंपकर की जाएगी।
