• Sat. Sep 26th, 2026

विधानसभा उप निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह, ने मुरादाबाद शहर स्थित नवीन मंडी परिसर का निरीक्षण किया

ByMoradabadprahari

Oct 17, 2024

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव और उप जिला निर्वाचन अधिकारी गुलाब चंद्र ने मुरादाबाद शहर स्थित नवीन मंडी परिसर का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी सचिव श्रीमती महादेवी को निर्देशित किया कि मंडी परिसर की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा ली जाए।
विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानी होगी साथ ही मंडी परिसर में ही स्ट्रांग रूम स्थापित किया जाएगा तथा मतगणना प्रक्रिया भी मंडी परिसर में ही संपन्न कराई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंडी परिसर से समस्त प्रक्रियाओं को संपन्न कराने के लिए सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप तैयारी को दुरुस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
…………………………………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *