
मुरादाबाद,कांठ
श्री श्री 1008 स्वामी देवानंद देवस्वरूप निष्कलंक महाराज जी शिवपुरी तपोवन आश्रम कमालपुरी आश्रम में आयोजित किए गए कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने मेले का लुत्फ उठाया।सभी श्रद्धालुओं ने मेले में लगे झूलों का आनंद लिया और गंगा स्नान मेले में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। नील सरोवर धाम श्री श्री 1008 देवानंद देवस्वरूप निष्कलंक महाराज तपोवन आश्रम शिवपुरी कमालपुरी में चल रहे तीन दिवसीय अखंड रामायण पाठ का समापन हुआ। मेले मे सभी श्रद्धालुओं के द्वारा श्री श्री 1008 देवानंद देवस्वरूप निष्कलंक महाराज जी की प्रतिमा पर पुष्प और प्रसाद भी चढ़ाया।सभी श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान मेले में खिचड़ी के प्रसाद को भी ग्रहण किया।मेले में उमड़ी भीड़ के कारण कांठ करनपुर काशीपुर मार्ग पर स्थित पुल पर दो किलोमीटर दूर तक भीषण जाम लगा रहा।नितिन कुमार गुर्जर जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर १३ के संभावित उम्मीदवार के द्वारा मेले में खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया।जिसमें बंटी गुर्जर, मानू गुर्जर,निपेंद्र,अरुण,अतुल, अर्जुन,सोविंद्र,कृष्णा,विट्टू, अक्षय,मिलन,दीपक अंकित, शुभम,हिमांशु,विकल गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मेले की व्यवस्था में मुख्य रूप से मेला कमेटी के सूरज गुर्जर,डॉक्टर अशोक चौहान, आदेश कुमार, सतपाल सिंह, नरेंद्र सिंह,राजेन्द्र सिंह,अर्जुन सिंह, रामौतार सिंह,शिवचरण सिंह विजयपाल सिंह,अमीर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।मेले में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मुरादाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद देहात कुंवर आकाश सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ श्री अभिनव द्विवेदी और एसडीएम कांठ श्री संतदास पंवार उपस्थित रहे। –
