• Sat. Oct 17th, 2026

मुरादाबाद: पीली कोठी स्थित मोबाइल शोरूम ‘राजीव सन्स ‘पर धोखाधड़ी और अभद्रता का आरोप,पीड़ित ने थाने में दी शिकायत,

ByMoradabadprahari

Oct 17, 2026

मुरादाबाद,(उत्तर प्रदेश):सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत पीली कोठी स्थित ‘राजीव सन्स ‘ मोबाइल शोरूम पर धोखाधड़ी करने और ग्राहक के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने सिविल लाइंस थाना अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।क्या है पूरा मामला?कटघर थाना क्षेत्र के सूर्यनगर (पंचमुखी मंदिर के पास) निवासी शिवम ठाकुर (पुत्र श्री भूरे सिंह) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 16 अक्टूबर 2026 को पीली कोठी स्थित राजीव सन्स से एक मोबाइल फोन खरीदा था।

पीड़ित का आरोप है कि शोरूम संचालक और उसके कर्मचारी ने उन्हें धोखा देते हुए कम कीमत और कम फीचर्स वाला दूसरा मोबाइल फोन थमा दिया।शिकायत करने पर दी धमकी और अभद्रता शिवम ठाकुर के अनुसार, जब वह अगले दिन (17 अक्टूबर 2026) अपने भाई के साथ राजीव सन्स पर इस धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पहुंचे, तो शोरूम पर मौजूद मैनेजर, मालिक और अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की।

आरोप है कि शोरूम स्टाफ ने पीड़ित को धमकी देते हुए कहा, “तेरे बस का जो हो वह कर सकता है, तुझसे कुछ नहीं होगा। अगर ज्यादा उछलेगा तो मोबाइल और तू दोनों गायब हो जाओगे।

“पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग शोरूम चालकों के इस रवैये से आहत होकर पीड़ित शिवम ठाकुर ने 17 अक्टूबर को सिविल लाइंस थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

खबर लिखेज ने तक , पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई थी , राजीव सन्स का शोरूम संचालक समझौते के लिए दवा बन रहा है, फिलहालपुलिस ने समझौता नहीं किया है ,

संचालक राजीव सन्स की ओर से किसी प्रकार का कोई बयान सामने नहीं आया है यदि उनका पक्ष सामने आता है तो खबर के सथ प्रकाशित किया जाएगा ।

कांठ में 117 वें रामलीला महोत्सव में सीताहरण का मार्मिक मंचन,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *