• Fri. Oct 16th, 2026

भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को, विजयी बनाने का लिया संकल्प

ByMoradabadprahari

Oct 16, 2026
भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो

डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को, विजयी बनाने का लिया संकल्प

। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को जनपद बिजनौर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।बिजनौर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों ए.एन. इंटरनेशनल स्कूल, यूनिवर्सल अकादमी, मॉर्डन एरा पब्लिक स्कूल, वर्धमान कॉलेज और कृष्णा कॉलेज में आयोजित इन बैठकों में सैकड़ों सम्मानित शिक्षकों ने भाग लिया। बैठकों में शिक्षकों से सीधा संवाद किया गया और शिक्षक हितों के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बरेली मुरादाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो शिक्षक समाज की आवाज को विधान परिषद में मजबूती से उठाएंगे।

इस दौरान उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की है, कि आगामी चुनाव में अपना अमूल्य मत देकर डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।इस दौरान शिक्षकों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त,भाजपा जिलाध्यक्ष बिजनौर भूपेंद्र चौहान उर्फ ‘बॉबी’, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

डिजिटल युग में इंटरनेट की अनिवार्यता और शहरी विकास में लापरवाही,किस हद तक की जा सकती है : एक रिपोर्ट

https://moradabadprahari.com/?p=4901

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *