
मुरादाबाद ,
मुरादाबाद के आवास एवं विकास परिषद के कार्यालय का बड़ा मामला सामने आ रहा है जिसमें सतीश कुमार द्विवेदी (जो सहकारिता अधिकारी के पद पर वर्तमान में जनपद गाजियाबाद में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं) आरोप लगाया गया है की अपर आयुक्त, आवास विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ के विनय कुमार मिश्रा के सहयोग से अवैध रुप से मुरादाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, आजमगढ़, बरेली व बनारस की सहकारी समितियों के आवास विकास में दखल देकर कमजोर व गरीब लोगों को डरा धमकाकर अवैध रुप से धन उगाही कर रहे हैं, शिकायत यह भी की गई है की अपर आयुक्त, आवास विकास उत्तर प्रदेश लखनऊ के विनय कुमार मिश्रा का लखनऊ में ही लगभग करोड़ों रुपये की लागत से होटल बन रहा है तथा इनके पास आय से अधिक सम्पत्ति है। इनके अधीनस्थ सतीश कुमार द्विवेदी के पास भी आय से अधिक सम्पत्ति है। सतीश कुमार द्विवेदी को मुरादाबाद मण्डल से हटाने की मांग आयुक्त/निबन्धक सहकारिता विभाग उ०प्र० लखनऊ से की गई है, यहां आपको यह भी जानकारी दे दें कि उनकी संपत्ति की जांच करने से अधिकारियों की पोल खुल सकती है एक शिकायत के अनुसार दोनों ही अधिकारी भ्रष्ट आचरण के बताए जाते हैं शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि इनकी जांच की जाती है तो संपत्ति विभाग में करोड़ों का घोटाला भी सामने आएगा
