• Mon. Apr 6th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

यप एनर्जेटिक पॉजिटिव पीपल धार्मिक प्रकोष्ठ द्वारा मनोकामना मंदिर पर पूजन एवं आरती कर भोग लगाया

ByMoradabadprahari

Sep 28, 2025

यप परिवार द्वारा छठा दिन नवरात्रि के पवन पवित्र दिन पर सर्वप्रथम मनोकामना मंदिर के बाहर कात्यायनी माता के स्वरूप के समक्ष सभी सदस्यों ने प्रार्थना पूजन एवं आरती कर भोग लगाया और कामना करी कि हम सब मानव को विपरीत परिस्थित में ऐसे ही बल का आशीर्वाद प्रदान करे एवं माता रानी के मंत्र का उच्चारण किया एवं यप परिवार के सदस्यों द्वारा हलवा और चने का वितरण आरम्भ किया एवं मंदिर प्रांगण में हो रहे कीर्तन में भी उपस्थित रहे।
अध्यक्षा नेहा ने यह कामना की कि हम हर साल इसी भांति मां के दरबार में कुछ ना कुछ वितरण करते रहेंगे कांठ रोड पर दोपहर बाद राहगीरों क्षेत्रवासियों एवं धर्म प्रेमियों ने बड़े चाव से हलवा चन्ना प्रसाद वितरण ग्रहण किया
वितरण सेवा में मुख्य रूप से नेहा मेहरोत्रा , संजना भटनागर, दिव्या, सोनिया चीनू गुप्ता प्रियंका पूजा गोयल मानसी ऋतु सोना प्रिया आर्या साध्वी मनीषा मिनी रिदम दिशा पलक रजनी स्वाति गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *