
मुरादाबाद ,
शिशु वाटिका इंटर कॉलेज एवं एस० वी० पब्लिक स्कूल गोविंद नगर मुरादाबाद
आज शिशुवाटिका इंटर कॉलेज व एस.वी पब्लिक स्कूल गोविंद नगर मुरादाबाद में दिनांक 5/9/25 को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधा-कृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय में संयुक्त रुप से शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का भव्य प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रबन्धक श्री अनुज अग्रवाल जी विशिष्ट अतिथि श्री अंकुर अग्रवाल जी वरिष्ठ समाज सेवी आर० के० भटनागर, प्रधानाचार्य शिशु वाटिका इण्टर कॉलेज हरिनिवास गुप्ता , प्रधानाचार्या एस० वी० पब्लिक स्कूल श्रीमती ज्योत्सना गुप्ता जी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं डॉ सर्वपल्ली राधा-कृष्णन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सभी को राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधा-कृष्णन के जन्मदिन व शिक्षक दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की तथा बच्चों को डॉ सर्वपल्ली राधा-कृष्णन के व्यक्तित्व से अवगत कराते हुए कहा हर एक दिन का अपना कुछ महत्व होता है और हर दिन के पीछे एक इतिहास छुपा होता है। ठीक ऐसे ही पांच सितंबर का दिन भी विद्यार्थियो और शिक्षकों के लिए खासा महत्व रखता है। दरअसल, हर किसी के आगे बढ़ने में. जीवन को सफल बनाने में गुरू का हाथ होता है। शिक्षक अपने छात्रों को सही राह दिखाता है, सही ज्ञान देता है और मार्गदर्शन भी करता है। इसलिए बच्चों के जीवन में शिक्षकों का खास महत्व होता है। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के माध्यम से जन मानस के मन को मोह लिया । प्रबन्ध समिति एवं श्री अंकुर जी की ओर से उपस्थित सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का हार्दिक अभिनंदन व सम्मान किया गया एवं शिक्षक वर्ग को सम्बोधित करते हुए आज समाज में शिक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का एहसास कराते हुए कहा कि शिक्षक का जीवन अपार चुनौतियों से भरा रहता है। प्रत्येक शिक्षक को अपने कर्तव्यों से ऊपर भी अपने देश के लिये भी पूरी ईमानदारी से प्रत्येक परिस्थिति में देश सेवा करने के लिये तैयार रहना चाहिये। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम से हुआ। समापन से पूर्व सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन कक्षाः 12C के छात्र शिवा प्रजापति ने किया। इस अवसर पर दोनो विद्यालयो का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
