
जनपद मुरादाबाद
आज दिनांक 05/ 09/2025 को संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के अंतर्गत सितंबर माह में 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित लिए जाने के संबंध में निदेशालय महिला कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या सी 1133 दिनांक 29 अगस्त 2025 से प्राप्त निर्देशन के अनुपालन में दिनांक-2 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025 तक 10 दिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला में मुरादाबाद में वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा ,आज चौथे दिन , थीम sexual and reproductive health के अंतर्गत जिला अस्पताल का भ्रमण किया गया एवं वहां पर उपस्थित आम जनमानस मुख्यतः किशोरियों एवं महिलाओं को यौन एवं रिप्रोडक्टिव हेल्थ के बारे में जानकारी दी और महिलाओं को मासिक धर्म समस्या एवं उससे होने वाले बीमारियों के बारे में जागरूक कियाl यह भी बताया कि मासिक धर्म के दौरान किस प्रकार से हमें हाइजीन का ध्यान रखना है एवं अपनी रूढ़िवादी सोच को खत्म करना हैl मासिक धर्म एक बीमारी नहीं है यह भी बताया गयाl
जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशन में उपस्थित आम जनता,महिलाओ एवं बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर एवं महिला कल्याण विभाग की तरफ से चलाई जा रही समस्त विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, स्पांसरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर , आदि का प्रचार प्रसार कर सभी को जागरूक किया गया । भारत सरकार द्वारा संचालित समस्त टोल फ्री नंबर हेल्पलाइन नंबर जैसे 112,181,1076 ,1090 इत्यादि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई । जेंडर सेंसिटाइजेशन क्या है एवं हम लिंगानुपात को कैसे कम करे इस बारे में भी बात की गई।उक्त कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर युक्ति पांडे एवं अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा ।
वन स्टॉप सेंटर मुरादाबाद।
