
मुरादाबाद,भारतीय किसान यूनियन (तोमर) मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज 1 सितंबर 2025 को एक ज्ञापन रेल प्रबंधक मंडल मुरादाबाद को स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से दिया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के मंडल अध्यक्ष काशिद हुसैन भी मौजूद रहे । मंडल अध्यक्ष काशिद हुसैन ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के नेतृत्व में 19 सितंबर 2025 को एक महापंचायत लखनऊ में की जा रही है जिसमें मुरादाबाद मंडल (मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर) से लगभग 1000 से 1200 किसान भाई शिरकत करने लखनऊ पहुंचेंगे । इसलिए रेलवे प्रशासन को किसानों के आने-जाने के लिए ट्रेन में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था करनी चाहिए । मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि 18 सितंबर की रात्रि को चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन से जनपद मुरादाबाद के लगभग 300 से 400 किसान भाई यात्रा करेंगे । यात्रा में आम जनमानस को कोई असुविधा न हो इसलिए आज एक ज्ञापन रेल प्रबंधक मुरादाबाद मंडल को स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से दे रहे हैं जिससे समय रहते ट्रेन मे 4-5 अतिरिक्त कोच बढ़ाने की व्यवस्था की जाए और आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा यात्रियों को ना हो और साथ ही साथ अनूप कुमार मिश्रा ने चेतावनी भी दी कि यदि रेल प्रशासन के द्वारा अतिरिक्त कोच की व्यवस्था नहीं की जाती है तो सफर के दौरान यात्रियों एवं आम जनमानस को होने वाली समस्त असुविधाओ की जिम्मेदारी रेल प्रबंधक मुरादाबाद मंडल महोदय की होगी । ज्ञापन में मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष काशिद हुसैन, जिला अध्यक्ष मुरादाबाद अनूप कुमार मिश्रा, युवा मंडल प्रवक्ता सुधीर शर्मा, जिला प्रवक्ता सुमित कौशिक, मुरादाबाद तहसील अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, नरेश कुमार, जिला महामंत्री हिमांशु शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बिलारी फहीम इदरीसी, महानगर सचिव विक्की प्रजापति, सौरभ प्रजापति, महानगर उपाध्यक्ष समीर प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष मुकुल अग्रवाल, महानगर महासचिव संजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदरकी फरमान राणा, महानगर उपाध्यक्ष अनिल कश्यप, मिथुन कश्यप, अरविंद कश्यप, गौरव सैनी, महानगर सचिव नसीम खान, युवा मंडल अध्यक्ष सोनू माली, युवा जिला अध्यक्ष हाशिम तुर्की, जिला उपाध्यक्ष हरजोत सिंह, जिला महासचिव जोगिंदर सिंह मान, महानगर सचिव प्रदीप कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष पवन ठाकुर, ब्लॉक प्रवक्ता बिलारी राहत, मीडिया प्रभारी अमान खान, तहसील उपाध्यक्ष बिलारी सलीम खान, तहसील अध्यक्ष बिलारी जहांगीर आका, युवा जिला उपाध्यक्ष अजहर, युवा तहसील अध्यक्ष बिलारी हाजी बाबू, मंडल कोषाध्यक्ष मुरादाबाद अजीम, ब्लॉक सचिव बिलारी शादाब, ब्लॉक उपाध्यक्ष बिलारी अनस खान, ब्लॉक अध्यक्ष बिलारी शाने आलम, ब्लाक महासचिव बिलारी दिनेश कुमार, ब्लॉक महामंत्री बिलारी विपिन कुमार, सोनू यादव , समीर प्रजापति ,अमन ,जोगिंदर पवन, बलजीत ,एहसान ,सारिक ,आदि लोग उपस्थित रहे ।
