
मुरादाबाद,
एसएसपी की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था और जनहित में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है।
बीते दिन को मुरादाबाद की एक महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की महिला ने बताया कि उसका बेटा श्रवण महा में ब्रजघाट से जल लेने गया था। इस दौरान थाना डिडौली (जनपद अमरोहा) क्षेत्र में उसका एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना की सूचना पर डिडौली पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्रान्तर्गत टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया और थाना पाकबड़ा पुलिस को भी सूचित किया इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई आरोप है कि थाना पाकबड़ा पुलिस ने मृतक की शिनाख्त और उसके परिजनों को जानकारी देने में कोई ठोस व सार्थक प्रयास नहीं किय यही नहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया और मामले में लापरवाही बरती ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए , SSP सतपाल अंतिल द्वारा तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए थाना पाकबड़ा में तैनात छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इनमें थाना प्रभारी से लेकर महिला आरक्षी तक शामिल हैं।लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मी विनोद कुमार – प्रभारी निरीक्षक, थाना पाकबड़ा सुरेन्द्र कुमार – वरिष्ठ उप निरीक्षक इजहार अली खां – उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी कस्बा विशाल चौधरी – प्रशिक्षु उप निरीक्षकअमित कुमार – प्रधान लिपिक,मुख्य आरक्षी प्रिया – महिला आरक्षी
एसएसपी सतपाल अंतिल द्वारा की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह कदम अन्य थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों के लिए भी कड़ा संदेश है कि यदि जनता से जुड़े संवेदनशील मामलों में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई तय है।
