• Mon. Oct 12th, 2026

अवैध प्लाटिंग ध्वस्तीकरण नगर क्षेत्र एवं अधिसूचित क्षेत्रों में अनधिकृत प्लाटिंग एवं निर्माण के विरुद्ध MDA द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान

ByMoradabadprahari

Aug 19, 2025

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का प्रवर्तन अभियान अवैध प्लाटिंग ध्वस्तीकरणनगर क्षेत्र एवं अधिसूचित क्षेत्रों में अनधिकृत प्लाटिंग एवं निर्माण के विरुद्ध मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है।उपाध्यक्ष अनुभव सिंह, आई.ए.एस. के निर्देशानुसार दिनांक 19.08.2025 को प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते द्वारा जोन-3, सब-जोन-14 में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

प्रवर्तन कार्यवाही का विवरणक्रम विपक्षी स्थान क्षेत्रफल कार्यवाही अनीस केला गोदाम के पीछे, डींगरपुर रोड, थाना पाकबड़ा, मुरादाबाद (जोन-3, सब-जोन-14) लगभग 15 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्तस्थिति: विपक्षी द्वारा बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।

प्रवर्तन दस्ते द्वारा नियमानुसार तत्काल प्रभाव से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया दी सख्त चेतावनी एवं जनहित में अपील मुरादाबाद विकास प्राधिकरण पुनः कड़ी चेतावनी देता है कि कोई भी व्यक्ति बिना विधिवत स्वीकृति के भूमि उपविभाजन, प्लाटिंग अथवा निर्माण कार्य न करें। अन्यथा ध्वस्तीकरण, सीलिंग एवं विधिक कार्यवाही तत्काल प्रभाव से अमल में लाई जाएगी। जनहित में अपील : सभी नागरिक नगर विकास नियमों का पालन करें एवं किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग अथवा निर्माण की सूचना तत्काल प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराएं।प्राधिकरण का प्रवर्तन अभियान भविष्य में भी इसी सख्ती एवं गंभीरता के साथ सतत रूप से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *