
मुरादाबाद,15 अगस्त की पूर्व संध्या पर संवेदना द किड्स कॉटेज में हाउसअलंकरण समारोह व स्वतंत्रता दिवस का पूर्व दिवसोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित छात्रों को शपथ दिलाई गई व उन्हें उनके पदों के लिए बैज व शैश प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आकाश पाल जी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व अतिथि की निर्देशिका मेजर डॉक्टर मीनू मेहरोत्रा जी मौजूद रही। आकाश पाल जी ने बताया कि संवेदना बच्चों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है व साथ ही उन्होंने विद्यालय के नन्हे नौनिहालों को उनकी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के लिए शुभकामनाएं दी व आशीर्वाद स्वरुप धनराशि भी प्रदान की। श्री सौरभ त्यागी जी ने बताया कि विद्यार्थी जिस भी क्षेत्र में जाएं वह अपने कर्तव्य का निर्वाह पूरे दायित्व के साथ करें व उन्होंने विद्यार्थियों को फोन के सही सदुपयोग के बारे में भी अवगत कराया। श्रीमती कृति श्रीवास्तव जी ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय की निर्देशिका मेजर डॉक्टर मीनू महहोत्रा जी ने बताया कि छात्र परिषद के सदस्य विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे व छात्र परिषद के सदस्यों को अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा से करना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्र धर्म सबसे बड़ा धर्म है व नेतृत्व केवल एक अधिकार नहीं वरन एक जिम्मेदारी है और नेता का यह कर्तव्य है कि वह अपने सभी सदस्यों को एक साथ लेकर चले क्योंकि नेतृत्व राष्ट्र उन्नति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति , जल बचाओ व भारतीय सेना को समर्पित नृत्य पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसने सभी अतिथियों का मन मोहलिया । कार्यक्रम में आभार अभिव्यक्ति के रूप में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती श्रुति गुप्ता ने बताया कि नेतृत्व बच्चों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता है व उचित नेतृत्व राष्ट्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का मुख्य संचालन विद्यालय के विद्यार्थियों संस्कृति व हुमैरा व संचालन का नेतृत्व मैम इफत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों में अर्पिता ,माहिरा प्रतिश, राघव, अरकान आदि रहे। प्रतिभागी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं मैं सलोनी ,मुस्कान ,रजनी ,संपदा, पलक ,चंद्रिका ,दीक्षिका , सना जैनब ,इल्मा अक्सा ,अनीता, तृप्ति, रहनुमा आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।
