• Mon. Oct 12th, 2026

कॉवड़ियों के स्वास्थ्य के लिए लगाया बाबा ओघड़नाथ भंडारा समिति ने मुफ्त चिकित्सा केंद्र

ByMoradabadprahari

Aug 1, 2025

                                                                                                        बाबा ओघड़नाथ भंडारा समिति , हनुमान मूर्ति, रामपुर रोड मुरादाबाद की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22वां भोले के लिए भंडारा हनुमान मूर्ति तिराहा, महेश बंसल इंपैक्स के सामने आयोजित किया गया है, यह भंडारा 01 अगस्त 2025 से लेकर 03 अगस्त 2025 तक लगातार चलेगा इस भंडारे की आयोजन में समिति  के समस्त सदस्यों के सहयोग से आयोजित हो रहा है तथा इसमें चिकित्सा सुविधा कैंप भी आयोजित किया  जा रहा  है,इस भंडारे में भोले काँवरियों के लिए भोजन की व्यवस्था ,प्रसाद की व्यवस्था ,स्नान की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, चिकित्सा की व्यवस्था समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं इस भंडारे में भोले काँवरियों के लिए सेवा  दी जा रही हैं इस भंडारे में में महंत  नत्थूराम कश्यप , धन सिंह कश्यप ,  महेश बंसल,  बाबूराम कश्यप,  डॉ पीताम्बर सिंह , भगवान दास कश्यप,कैलाश कश्यप,श्याम कश्यप  बबलू कश्यप,  आदि सहयोग कर रहे हैं और इस भंडारे में भोले काँवरियों के लिए चिकित्सा कैंप एवं 70 प्लस लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड कैंप लगाया गया I चिकित्सा कैंप   में डॉ पीतांबर सिंह,डॉ निशा यादव,डॉ अनिल सिंह,डॉ अमित कुमार,डॉ विनीत गर्ग  कर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए चिकित्सक डॉ पीतांबर सिंह ,डॉ विनीत गर्ग , DPMI के विदुर गर्ग  सेवा  कर रहे हैं ।






                                                                                              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *