
मुरादाबाद,
नागफनी पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तगण इन्द्रपाल उर्फ इंदू व महेश यादव के विरुद्ध धारा 14(1)उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त अपराधियों द्वारा समाजविरोधी क्रियाकलापों से अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति / मकान कीमत करीब 52 लाख 51 हजार 227 रूपये को किया गया कुर्क ।
पेशेवर अपराधियो द्वारा अपराधिक क्रियाकलापो से अर्जित की गयी अवैध चल व अचल सम्पत्ति के अधिग्रहण (कुर्क) हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0स0 149/24 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्तगण 1. इन्द्रपाल उर्फ इंदू पुत्र राम अवतार नि0 विहारो का मंदिर कंजरी सराय थाना कोतवाली मुरादाबाद 2. महेश यादव पुत्र भोलानाथ नि0 मोहल्ला कटरापूरन जाट थाना कोतवाली नगर जनपद मुरादाबाद द्वारा जनता में भय व आंतक व्यप्त कर अपराध कारित करके अवैध धन से अर्जित की गयी करीब 52 लाख 51 हजार 227 रुपये की संपत्ति कुर्क की गयी।
जिसमें अभियुक्त इन्द्रपाल उपरोक्त का एक फ्लैट 43 वर्ग मीटर मकान संख्या 106 आकाश ग्रीन थाना सिविल मुरादाबाद अनुमानित मूल्य 490349/- रुपये व एक प्लाट 7025 वर्ग मीटर स्थित शाहपुर टिगरी गाटा संख्या 45 अनुमानित मूल्य 793825/- रुपये व एक एक्टिवा स्कूटी यूपी 21 बीपी 4333 अनुमानित मूल्य 25000/- रुपये तथा अभियुक्त महेश यादव उपरोक्त से मकान 140 वर्ग मीटर गाटा संख्या 131 निकट मंगल का बाजार थाना सिविल लाइन मुरादाबाद अनुमानित मूल्य(मकान) 1394053/- रुपये व अनुमानित मूल्य(भूमि) 2520000/- रुपये व एक स्कूटी यूपी 21 सीबी 2907 अनुमानित मूल्य 28000/- कुर्क की गयी।
दोनो अभियुक्तगण से भय व आंतक व्यप्त कर अपराध कारित करके अवैध धन से अर्जित की गयी कुल सम्पत्ति/मकान/प्लाट 52,51,227/- लाख रुपये को धारा- 14(1) गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट जनपद मुरादाबाद के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मुरादाबाद , नगर मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर के निर्देशन/पर्यवेक्षण के नेतृत्व में आज दिनांक 01.08.2025 को थाना नागफनी पुलिस टीम द्वारा कुर्क किया गया ।
अभियुक्त इन्द्रपाल उर्फ इंदू का अपराधिक इतिहास-
