• Sun. Aug 9th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कैच की पुलिया स्थित स्वास्थ्य शिविर का किया औचक निरीक्षण, कांवड़ यात्रियों से लिया सुविधाओं का फीडबैक।

ByMoradabadprahari

Aug 9, 2026

जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंतिल ने तहसील कांठ क्षेत्र में कैच की पुलिया पर स्थापित स्वास्थ्य शिविर का औचक निरीक्षण कर कांवड़ यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सेवाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल टीम द्वारा कांवड़ यात्रियों का उपचार किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्यकर्मियों से शिविर में उपलब्ध दवाओं, चिकित्सीय सुविधाओं एवं कांवड़ यात्रियों को प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिविर में उपचार करा रहे कांवड़ यात्रियों से भी संवाद कर कांवड़ मार्ग पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। एक कांवड़ यात्री ने बताया कि वह मूल रूप से सम्भल का रहने वाला है और हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहा है।

उसने स्वास्थ्य शिविर में मेडिकल टीम द्वारा उपलब्ध कराए गए उपचार एवं सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि पुलिस टीमें निरंतर सक्रिय एवं सतर्क रहें तथा कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
इस दौरान एसडीएम ठाकुरद्वारा श्रीमती स्निग्धा चतुर्वेदी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *