• Sun. Aug 9th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

धामपुर बार एसोसिएशन में बड़ा फैसला,8 नवंबर तक आर.के.आर्य की अध्यक्षता में पुरानी कार्यकारिणी करेगी काम।

ByMoradabadprahari

Aug 9, 2026

धामपुर (बिजनौर)। क्षेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर में शनिवार, 8 अगस्त 2026 को जय अम्बे गेस्ट हाउस में जनरल हाउस की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक हितेश भटनागर एडवोकेट ने की।जबकि संचालन कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने किया।बैठक में मौजूद करीब 37 अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 8 नवंबर 2026 तक आर.के.आर्य एडवोकेट के नेतृत्व में वर्तमान पुरानी कार्यकारिणी ही अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। यह निर्णय वरिष्ठ संरक्षक हितेश भटनागर तथा अन्य संरक्षकों अनिल शर्मा और शाहिद सूरी की सहमति से लिया गया।बैठक में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि गुटबाजी के तहत नई अध्यक्ष और कार्यकारिणी का गठन किया गया है तथा 9 अगस्त 2026 को प्रस्तावित शपथ ग्रहण कार्यक्रम को पुरानी बार एसोसिएशन ने अवैध और असंवैधानिक बताया। बैठक में कहा गया कि नई बार या कार्यकारिणी द्वारा किए गए किसी भी क्रियाकलाप से क्षेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर का कोई संबंध नहीं होगा।बैठक के दौरान अंकुर मणि चौहान एडवोकेट को पुरानी बार एसोसिएशन में नए सदस्य के रूप में शामिल किए जाने की भी जानकारी दी गई।बैठक के अंत में अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष आर.के.आर्य एडवोकेट का माला पहनाकर स्वागत किया और उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर “अधिवक्ता एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए। उपस्थित अधिवक्ताओं ने अब तक के कार्यकाल की भी सराहना की।बैठक में कनिष्ठ उपाध्यक्ष शहवाज अहमद, संयुक्त सचिव शुभम चौहान, अंजना देवी,प्रवक्ता दिनेश कुमार सैनी,अली खान, महासचिव,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा सहित अजय कुमार चौहान,तुषार चौहान, कुणाल गांधी,उत्तम गुप्ता, संकेत अग्रवाल,पुलकित जैन, अनिल कुमार,सुमित सिसोदिया,जितेंद्र सिंह,अनूप अग्रवाल,लकी आलम, मोहम्मद कैफ,राजकुमार सिंह, प्रकाश,सिकंदर बख्श, रामवीर सिंह,नीटू सिंह,जितेंद्र राजपूत,प्रदीप सैनी,आशीष भारद्वाज,इमरान अहमद, तालिब खान,हिना परवीन, पवन सलूजा,मोहम्मद आलम,परविंदर सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *