• Sun. Aug 9th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कांवड़ियों की सुरक्षा को धामपुर शुगर मिल की पहल, पुलिस को सौंपे 10 रोड बैरियर।

ByMoradabadprahari

Aug 9, 2026

धामपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए धामपुर शुगर मिल धामपुर की ओर से रानी बाग पुलिस चौकी को 10 लोहे के रोड बैरियर सौंपे गए।धामपुर शुगर मिल धामपुर के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने रानी बाग पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप खोखर एवं चौकी दीवान धर्मवीर खोखर की मौजूदगी में बैरियर सौंपे। मिल प्रबंधन के अनुसार, इन बैरियरों का उद्देश्य कांवड़ियों की आवाजाही को सुरक्षित और सुगम बनाना तथा दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है।कारखाना महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में मिल के सामाजिक दायित्व के तहत यह सहयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि धामपुर शुगर मिल प्रशासन और आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।इस दौरान मिल के इंजीनियरिंग हेड अभय शर्मा समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *