• Sun. Aug 9th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बिजनौर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा लगी,कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने किया लोकार्पण।

ByMoradabadprahari

Aug 9, 2026

बिजनौर। बिजनौर जिले में शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने रामलीला चौराहे पर दोपहर करीब 12 बजे प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।नगर पालिका परिषद झालू की ओर से रामलीला मैदान के पास चौराहे पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित कराई गई है। प्रतिमा लगाने के साथ चौराहे का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है। अनावरण कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह रहा।प्रतिमा अनावरण के बाद मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने हिंदू समाज,देश की परंपरा, विरासत और आस्था से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के कार्य आज भी करोड़ों आस्थावान लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं। अपने संबोधन में उन्होंने विदेशी आक्रांताओं द्वारा परंपरा, संस्कृति और आस्था के केंद्रों पर किए गए हमलों का भी उल्लेख किया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष,नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष सकेंद्र प्रताप सिंह, झालू नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी और सुभाष वाल्मीकि समेत कई भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पाल समाज के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। स्थानीय लोगों ने प्रतिमा स्थापित किए जाने और चौराहे के सौंदर्यीकरण का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *