
धामपुर (बिजनौर): शुक्रवार, 07 अगस्त 2026 को धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा एवं सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने ग्राम कुंवर बसेड़ा (जोन हबीबवाला) में पूर्व सभापति राजवर्धन सिंह उर्फ आलोक कुमार (सहकारी गन्ना समिति, धामपुर) के आवास पर किसानों की बैठक आयोजित की।बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किसानों से समय रहते शरदकालीन गन्ना बुवाई की तैयारियां शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने भूमि में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा बढ़ाने, फसल चक्र अपनाने, गहरी जुताई के महत्व,गन्ने में कीट एवं रोग नियंत्रण, फार्म मशीनरी बैंक तथा कीटनाशक एवं फफूंदीनाशक दवाओं की जानकारी दी। साथ ही किसानों से आवश्यक जानकारी के लिए धामपुर शुगर मिल के जोन कार्यालय हबीबवाला से संपर्क करने की अपील की।सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान में सट्टा प्रदर्शन का कार्य चल रहा है। उन्होंने किसानों से अपना बेसिक कोटा, गन्ना क्षेत्रफल, कृषि योग्य भूमि, बैंक खाता, मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर की जांच करने तथा किसी भी त्रुटि की स्थिति में गन्ना पर्यवेक्षक के समक्ष आपत्ति दर्ज कराने की सलाह दी। उन्होंने वर्षा के मौसम को देखते हुए गन्ने के खेतों से जल निकासी की उचित व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।बैठक में जोन मैनेजर सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित शुगर मिल का फील्ड स्टाफ एवं क्षेत्र के अनेक किसान मौजूद रहे।
