• Sat. Aug 8th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बिजनौर जिले के स्योहारा सीएचसी में डॉ. अभिजीत भारद्वाज ने संविदा जनरल फिजीशियन के पद पर किया कार्यभार ग्रहण

ByMoradabadprahari

Aug 8, 2026

।बिजनौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत खाली चल रहे पद पर संविदा जनरल फिजीशियन /चिकित्सा अधिकारी के पद पर डॉ.अभिजीत भारद्वाज पुत्र अरुण कुमार शर्मा निवासी बमरोली थाना स्योहारा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

सीएचसी स्योहारा के अधीक्षक डॉ. बी के स्नेही ने उन्हें विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया तथा शुभकामनाएं दीं।

डॉ. भारद्वाज की नियुक्ति से क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। जिससे एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत मरीजों को बेहतर उपचार और परामर्श मिल सकेगा।डॉ. अभिजीत भारद्वाज ने बरेली के राजश्री मेडिकल कॉलेज से अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है।

उनका बैच 2020 है और मई 2026 में ही उन्होंने अपनी इंटरनशिप पूरी की है।उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविधालय बरेली से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। वे एक युवा एवं बहुत ही होनहार चिकित्सक है।

उनके कार्यभार ग्रहण करने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। उनके पिता जी डॉ अरुण कुमार शर्मा चिकित्सकीय व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और वार्ड नंबर 48 से जिला पंचायत सदस्य भी है।उनके चाचा चमन भारद्वाज स्योहारा के दैनिक जागरण अखबार के पत्रकार हैं।

स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि उनकी सेवाओं से मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं पहले से अधिक सुदृढ़ होंगी।इस दौरान डॉ प्रमोद देशवाल, डॉ खालिद अख्तर,डॉ अनमोल,डॉ प्रणव,डॉ राकेश कुमार,आईओ वीर सिंह,हैल्थ इंस्पेक्टर राजेश कुमार, फार्मासिस्ट प्रदीप रावत, योगेश कुमार,हरीश कुमार , अमित कुमार,एआरओ आलोक कुमार,एनएमए, डीईओ अनम और राशि के अलावा अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *