• Sat. Aug 8th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान (बॉबी) ने संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा में की सहभागिता

ByMoradabadprahari

Aug 8, 2026

नजीबाबाद (बिजनौर)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं पावन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कलश यात्रा में भारतीय जनता पार्टी,

बिजनौर के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी ने सहभागिता कर श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में भाग लिया।इस दौरान संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से लाई गई पावन माटी का श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया।

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने भी पावन माटी को अपने मस्तक से लगाकर संत रविदास जी को नमन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।यह कलश यात्रा नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के समरसता, समानता, प्रेम और सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि

“मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश आज भी समाज को मानवता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *