• Sat. Aug 8th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने छजलैट – बिजनौर स्टेट हाईवे को फोरलेन करने की मांग की।

ByMoradabadprahari

Aug 8, 2026

कांठ। छजलैट से वाया नूरपुर से होते हुए बिजनौर शहर तक स्टेट हाईवे-76 को फोरलेन करने की मांग बरेली मुरादाबाद क्षेत्र से स्नातक एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने सदन में उठाई है।यह बिजनौर स्टेट हाईवे 90 किमी लंबा है। फोरलेन होने से क्षेत्र की ओडीओपी इकाइयों के कारोबार में तेजी आएगी। एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि छजलैट, नूरपुर होते हुए बिजनौर स्टेट हाईवे के फोरलेन होने से मुरादाबाद,बरेली,मेरठ, मुजफ्फरनगर,दिल्ली तक की यात्रा काफी आसान हो जाएगी। सहानपुर-दिल्ली हाईवे गंगा एक्सप्रेसवे, देहरादून,नैनीताल,अयोध्या, गोरखपुर और वाराणसी की कनेक्टिविटी होने से क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगमता से हो जाएगा। उन्होंने प्रमुख सचिव विधान परिषद से हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *