
धामपुर। धामपुर नगर के शुभम मंडप में रविवार शाम को क्षेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी अरुण प्रताप सिंह एडवोकेट एवं महासचिव प्रशांत चौहान के नेतृत्व में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।समारोह में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नई कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आपसी समन्वय और सहयोग के साथ बार की गरिमा बनाए रखने तथा अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करना सभी की जिम्मेदारी है।वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष चौधरी अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।
अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।समारोह में बार एसोसिएशन की आगामी कार्ययोजनाओं और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रशांत चौहान को महासचिव,सतेंद्र कुमार गुर्जर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,शहजाद अली को कनिष्ठ उपाध्यक्ष,कृष्ण गोपाल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, विवेक राज सोनी को मीडिया प्रभारी,शिखर चौधरी को संयुक्त सचिव,दिनेश कुमारी और नरगिस को संयुक्त सचिव संस्कृतिक,सौम्य अग्रवाल को ऑडिटर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिजनौर बार संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह,मनोज सेठी महासचिव बिजनौर जिला बार संघ,संजय कुमार बिजनौर जिला बार संघ के पूर्व महासचिव,यशपाल सिंह जिला बार संघ बिजनौर के पूर्व अध्यक्ष,राजीव चौहान पूर्व अध्यक्ष जिला बार संघ बिजनौर,नवदीप सिंह पूर्व महासचिव जिला बार संघ बिजनौर और धामपुर कमेटी के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र वीर सिंह,प्रमोद कौशिक,अनिल शर्मा,हितेश भटनागर,लोकेंद्र सिंह, विपिन चौहान आदि एडवोकेट उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर
