
बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र के मंडावली थाना क्षेत्र में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने जनपद बुलंदशहर के गांव सुल्तानपुर,खुर्जा लौट रहे भारतीय सेना के जवान और कबड्डी खिलाड़ी अमन फौजी (23) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
बिजनौर जिले के नजीबाबाद के मंडावली थाना क्षेत्र में मोटा महादेव मंदिर बाईपास के पास बाइक और डीजे लगे वाहन से हादसा होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
इस हादसे में अमन सोलंकी के साथी हिरदेश तोमर भी हुए घायल मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
देशभक्ति गानों के साथ,हज़ारो नम आँखों के बीच उनका शव उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर पहुंचा। मृतक जवान अमन सोलंकी 15 ग्रेनेडीयर रेजीमेंट राजस्थान राज्य के अलवर में तैनात थे।देश के जवान और उत्कृष्ट खिलाड़ी का यूं चले जाना देश और समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।
