• Tue. Aug 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बिजनौर जिले के नहटौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ने कांवर यात्रियों को फलाहार वितरण किया

ByMoradabadprahari

Aug 11, 2026
नहटौर विधानसभा क्षेत्र

बिजनौर जिले की नहटौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री ओमकुमार सिंह, जिलाधिकारी बिजनौर जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा द्वारा श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत थाना मंडावली क्षेत्रान्तर्गत चिड़ियापुर बॉर्डर पर कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं फल वितरण किया गया। इसके उपरांत बिजनौर जिले के नजीबाबाद के निकट श्री मोटा महादेव मंदिर पर कांवर यात्रियों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर उनकी यात्रा एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर विधायक ओमकुमार सिंह द्वारा कांवर यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को सकुशल एवं मंगलमय यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान प्रशासनिक एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

नहटौर विधानसभा क्षेत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *