
सम्भल,
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत की एक समीक्षा बैठक परिषद के प्रशासनिक कार्यालय हल्लू सराय चामुंडा कॉलोनी में आयोजित की गई ।जिसमें संगठन के विस्तार व नए पदाधिकारी के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई ।
बैठक में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष के के मिश्र की संस्तुति पर गौरव यादव निवासी ग्राम गोठना गुन्नौर को परिषद का जिला अध्यक्ष संभल एवं मोहम्मद अली को जिला महासचिव संभल मोहम्मद बिलाल को जिला उपाध्यक्ष संभल एवं निशा यादव को जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संभल,श्रीमती पूजा यादव को जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ संभल, रामप्रकाश शर्मा को मण्डल उपाध्यक्ष मुरादाबाद विपिन कुमार शर्मा को जिला उपाध्यक्ष संभल बनाया गया है।
इस अवसर पर के के मिश्र ने नए पदाधिकारियों को परिषद की रचनात्मक व जनहित संबंधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व परिषद को मजबूत करने का आवाहन किया साथ ही 30 दिन के अंदर नई कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया।
बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बृजेश यादव मीडिया प्रभारी हो राम सिंह मोहम्मद अली सत्यवीर यादव योगेश मिश्रा शिवकुमार शर्मा विपिन कुमार शर्मा निशा यादव पूजा यादव प्रभा मिश्रा मोहम्मद बिलाल नितिन यादव वीरेंद्र कौशिक शाहनवाज संभाली राकेश कुमार आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन डीपी शर्मा जी ने किया।
