
घरेलू हिंसा सहित विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न से पीड़ित महिलाएं दर्ज करा सकती हैं शिकायतें।
मुरादाबाद,
राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता जैन की अध्यक्षता में दिनांक 25 जून को पूर्वाह्न 11:00 बजे से मुरादाबाद शहर स्थित सर्किट हाउस के सभागार में महिला जन सुनवाई होगी।प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में निर्धारित रोस्टर के अनुसार महिला जनसुनवाई की जाती है।राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद मुरादाबाद में जनसुनवाई के लिए सदस्य श्रीमती संगीता जैन को नामित किया गया है।इस जनसुनवाई में घरेलू हिंसा सहित विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न से पीड़ित महिलाएं और बालिकाएं मा. सदस्य को अपना शिकायती पत्र दे सकती हैं।जनसुनवाई के उपरांत मा. सदस्य जिले के प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आंगनवाड़ी केंद्र आदि का महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से औचक निरीक्षण भी करेंगी।
