• Sun. Oct 11th, 2026

बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने,निजीकरण व बिजली कटौती बंद करने के लिए जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

ByMoradabadprahari

Jun 24, 2025

मुरादाबाद,
अपना दल (K) द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय मुरादाबाद पर धरना/प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन में बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने,निजीकरण व बिजली कटौती बंद करने,24 घंटे बिजली देने की मांग की गई !
मण्डल अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि जनता पहले से ही मंहगाई की मार से त्राहि त्राहि कर रही थी ऐसे में सरकार ने बिजली की दरें बढ़ाकर और निजीकरण कर जनता का जीना मुहाल कर दिया है,यदि शीघ्र ही बिजली का निजीकरण बंद नहीं किया गया,बढ़ी दरें वापस नहीं ली गईं तो जेल भरो आंदोलन किया जायेगा !
धरना/प्रदर्शन में ठाकुर मंजू राठौर,आंचल कश्यप,राहुल सागर,राकेश श्रीवास्तव,धर्मेंद्र कश्यप,बी.एल.गुप्ता,सरोज देवी,राजबाला कश्यप,अजय अग्रवाल,अजय सैनी आदि मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *