• Wed. Sep 30th, 2026

संभल में गर्लफ्रेंड को मारी गोली , खुद भी कर लिया सुसाइड

ByMoradabadprahari

Dec 8, 2024

संभल: यूपी के संभल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 साल के सनकी लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मार दी और खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली इस गोलीकांड के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं लड़की बुरी तरह जख्मी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक और युवती आपस में प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं।

घायल युवती की मां रजनी ने बताया की गोलीकांड में घायल युवती उनकी बेटी प्रतीक्षा बीएससी फाइनल की छात्रा है घर से कॉलेज में प्रैक्टिकल होने की बात कहकर निकली थी लेकिन दोपहर बाद फोन आया कि उनकी बेटी को किसी ने गोली मार दी है। हालांकि उन्होंने गोली मारने वाले युवक के बारे में बताया कि वह लड़के को नहीं जानतीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *