• Tue. Sep 29th, 2026

प्रधान गार्गी चौधरी पुरस्कार, मुरादाबाद के गांव को मिला कार्बन न्यूट्रल विशेष पंचायत राष्ट्रीय पुरस्कार, गार्गी चौधरी पुरस्कार, पाने वाली प्रदेश की पहली महिला

ByMoradabadprahari

Dec 8, 2024

इस उपलब्धि से गांव ने ,प्रदेश मे नही बल्कि देश में भी अपनी पहचान बनाई है

मुरादाबाद जिले के मिलक अमावती गांव को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 में कार्बन न्यूट्रल विशेष पंचायत के रूप में चुना गया है।। मिलक अमावती ग्राम पंचायत को यह पुरस्कार उसकी पर्यावरणीय सशक्तीकरण और स्थिरता के लिए की गई उल्लेखनीय पहल के लिए प्रदान किया गया है।
यह पुरस्कार मिलने के साथ ही मिलक अमावती गांव राष्ट्रीय सम्मान पाने वाली प्रदेश की पहली, और देश की तीसरी पंचायत बन गई है। यह सम्मान मुरादाबाद के लिए गर्व का क्षण है और पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। 11 दिसंबर 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गार्गी चौधरी को इस सम्मान से नवाजेंगी।

गांव की प्रधान गार्गी चौधरी ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पंचायत ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण, और हरित विकास के क्षेत्र में कई अभिनव योजनाएं लागू की हैं। उनके अथक प्रयासों और नेतृत्व की बदौलत यह गांव अब देशभर में एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *