• Tue. Sep 29th, 2026

up;मुरादाबाद जेल के जेलर और डिप्टी जेलर सस्‍पेंड, संभल हिंसा के आरोपियों की सपा नेताओं से कराई थी नियम विरुद्ध मुलाकात, जेल अधीक्षक पर भी लटकी कार्यवाही की तरवार

ByMoradabadprahari

Dec 4, 2024

अधिकारियों ने नियम विरुद्ध समाजवादी पार्टी के नेताओं की जेल में बंद संभल हिंसा के आरोपियों से मुलाकात करवाई थी

संभल हिंसा के आरोपियों से जेल में सपा नेताओं की नियम विरुद्ध मुलाकात कराने के मामले में डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने मुरादाबाद जेल के जेलर विक्रम सिंह यादव व डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह को निलंबित कर द‍िया है सूत्रो के अनुसार पूर्व सांसद, विधायकों के साथ कुछ सपा नेताओं ने बगैर पर्ची के मुलाकात की थी

संभल में जेल न होने के कारण से संभल हिंसा के आरोपीयो को मुरादाबाद जेल में बंद किया गया हैं। मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए संभल प्रशासन ने 10 दिसंबर तक जनपद में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक तक लगा रखी है। इस बीच सोमवार को पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन, ठाकुरद्वारा विधायक नवाबजान, विधायक चौधरी समरपाल सिंह, जिला महासचिव मुदस्सिर खान, आदी जिला कारागार पहुंचे और संभल हिंसा के आरोपियो से मुलाकात की। बाहर निकलकर आए सपा नेताओं ने मीडिया से बातचीत में आरोपियो को बेगुनाह बताया,
जिसका डीएम ने संज्ञान लिया और मंगलवार को एक रिपोर्ट शासन को भेज दी। इसी के बाद डीआइजी जेल कुंतल किशोर जिला कारागार पहुंचे और जेल मे छान बीन की । सोमवार को जेल में कौन-कौन से मुलाकाती आए, किनसे मुलाकात की, किनके नाम की पर्ची लगी किनकी नही लगी सारा रिकॉर्ड सहित सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग
अपने कब्जे में लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *