• Tue. Sep 29th, 2026

मुरादाबाद कमिश्नरी सभागार में 76 वीं पेशन अदालत का आयोजन हुआ

ByMoradabadprahari

Dec 3, 2024

अपर आयुक्त प्रशासन प्रथम सर्वेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आज कमिश्नरी सभागार में 76वीं पेशन अदालत का आयोजन हुआ। पेंशन अदालत में विभिन्न विभागों रिटायर कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा पेंशन संबंधी वाद प्रस्तुत किए गये, जिस पर अपर आयुक्त द्वारा विभिन्न विभागों के उपस्थित संबंधित अधिकारियों को वादों के त्वरित निस्तारण हेतु उचित दिशानिर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समस्याओं का हल सकारात्मक भाव से यथोचित कार्यवाही कर निस्तारण करें। पेंशन अदालत में श्रीमती सुषमा सक्सेना सेवानिवृत्त सहायक अध्यापिका, श्री ज्ञानेन्द्र कुमार गुप्ता सेवानिवृत्त कार्यदेशक, श्री भोपाल सिंह तोमर सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी, श्रीमती लक्ष्मी जाटव सेवानिवृत्त मुख्य सेविका, श्रीमती हेमलता सेवानिवृत्त कनिष्ठ सहायक, श्री प्रकाश चन्द्र शिवहरे सेवानिवृत्त फिजियोथेरेपिस्ट सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी व अधिकारियों की समस्याओं को सुना गया।

अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, मुख्य कोषाधिकारी मुरादाबाद, सहित मण्डल के कोषाधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *