• Tue. Sep 29th, 2026

भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह वोटो की गिनती में बढ़त बनाते चल रहे है

ByMoradabadprahari

Nov 23, 2024

मुरादाबाद
29 कुंदरकी विधानसभा में हुए उपचुनाव में आज सुबह 8 बजे से वोटो की गिनती शुरू हो गई है। कुंदरकी में भाजपा के रामवीर सिंह 6662 वोटों से आगे हुए हैं। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर भाजपा के रामवीर सिंह को 7519 वोट मिले, जबकि सपा के हाजी रिजवान को 857 वोट मिले हैं। रामवीर सिंह 6662 वोटों से आगे हैं।मुरादाबाद में मंडी समिति में सुबह 8 बजे से 14 टेबल पर मतों की गिनती की जा रही है। कुल 32 राउंड की गिनती के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। अनुमान जताया जा रहा है कि दोपहर में डेढ़ से दो बजे तक मतगणना पूरी हो जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

पहले राउंड में भाजपा के रामवीर आगे

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड की मतगणना के नतीजे सामने आ गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने दूसरे राउंड की गिनती में भी बढ़त बनाते हुए 7519 वोट हासिल किए हैं। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के हाजी रिजवान को 857 वोट मिले हैं। इस राउंड के नतीजों से भाजपा के लोगो में उत्साह है, और अब दोनों ही दल अगले राउंड की गिनती और नतीजे का इंतजार कर रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *