• Sun. May 10th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कपूर कंपनी पुल बनाने तथा अवैध वेंडरों पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर सीनियर डीसीएम रेल को दिया ज्ञापन

ByMoradabadprahari

Nov 21, 2024

आज मण्डल अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में अपना दल कमेरावादी के एक प्रतिनिधि मंडल ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय जाकर डीआरएम की अनुपस्थिति में सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता जी को ज्ञापन देकर कपूर कंपनी पुल अतिशीघ्र बनाने की मांग की तथा रेलवे स्टेशन मुरादाबाद पर प्राइवेट अवैध ठेकेदार भोला पाण्डे,सोनू दुबे,राजन,ओमपाल आदि के द्वारा सैकड़ों अवैध वेंडरों से बिकवाया जा रहा सड़ा गला खाद्य पदार्थ पर रोक लगाने,अवैध वेंडरों पर कार्यवाही करने,रेलवे माल गोदाम से चावल,सीमेंट आदि की चोरी करने वाले सूरजमुखी,सीमा,मुन्नी,गुड्डी आदि पर कार्यवाही करने की मांग की !
मण्डल अध्यक्ष डॉ.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया कि उपरोक्त तीनों बिंदुओं पर शीघ्र ही कार्यवाही नही की गई तो अपना दल कमेरा वादी के पदाधिकारी/कार्यकर्ता मंडल रेल प्रबंधक व रेल मंत्री का पुतला दहन करेंगे !
प्रतिनिधि मण्डल में महिला जिला अध्यक्षा ठाकुर मंजू राठौर,बाबू खान,शाहीन शाह,प्रदीप चौहान,अजय सैनी आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *