• Mon. Sep 28th, 2026

अवैध सबंधों से पैदा हुई बच्ची को मिट्टी में जिंदा दफना दिया

ByMoradabadprahari

Nov 7, 2024

संभल में खेत में नवजात शिशु
मिलने का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है अवैध संबंध से पैदा शिशु को प्रेमी प्रमिका ने गड्ढे में मिट्टी में दबा कर हत्या की कोशिश की थी आरोपी प्रेमी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

नखासा थाना के गांव मन्नीखेड़ा में खेत में मिट्टी से दबे जीवित शिशु को स्थानीय पुलिस ने बरामद कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था.
चंद घंटे के शिशु को मिट्टी में दबा कर हत्या की कोशिश का पुलिस ने संग्यान लिया.
क्षेत्र की आशावर्करों से पुलिस ने गर्भवती महिलाओं की जानकारी खंगलवाई.
पुलिस को इस गांव में एक युवक युवती के बीच अवैध संबंध से शिशु पैदा होने की जानकारी मिली.
पुलिस ने पूछताछ की तो चौंकाने वाला सच सामने आ गया.
प्रेमी प्रेमिका ने बदनामी से बचने के लिए शिशु की हत्या के लिए उसे खेत में मिट्टी से दबा दिया.
पुलिस ने आरोपी प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर नवजात शिशु का खुलासा कर दिया है.
वहीं शिशुकी हालत अभी स्थिर है उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *