• Sun. Oct 18th, 2026

मिशन शक्ति 6.0 के तहत बाल विवाह एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान ।

ByMoradabadprahari

Oct 18, 2026
मिशन शक्ति

MORADABAD ,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति 6.0” अभियान के तहत आज दिनांक 18.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की डीपीओ/लोकल एनजीओ एवं संबंधित विभागों के सहयोग से बाल विवाह एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ऐसे ग्राम/क्षेत्र, जहां बाल विवाह की समस्या अधिक है, वहां नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, महिलाओं, बालिकाओं एवं अभिभावकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही बाल विवाह के अतिरिक्त अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाते हुए आमजन को ऐसी कुप्रथाओं का विरोध करने एवं बालिकाओं के शिक्षा, सुरक्षा तथा अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

मुरादाबाद पुलिस द्वारा बाल विवाह एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन
102 स्वास्थ सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा
1098 चाइल्ड हेल्प लाइन

मुरादाबाद: पीली कोठी स्थित मोबाइल शोरूम ‘राजीव सन्स ‘पर धोखाधड़ी और अभद्रता का आरोप,पीड़ित ने थाने में दी शिकायत,

https://moradabadprahari.com/?p=4931

One thought on “मिशन शक्ति 6.0 के तहत बाल विवाह एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *