• Sun. Oct 18th, 2026

मुख्य विकास अधिकारी ने किया जनपद में जॉब पोर्टल योजनान्तर्गत प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण

ByMoradabadprahari

Oct 18, 2026
मुख्य विकास अधिकारी

MORADABAD ,मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित ‘जीरो पॉवर्टी योजनान्तर्गत प्रशिक्षण’ कार्यक्रम के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस लैंग्वेजेज प्रशिक्षण केंद्र, आईएफटीएम विश्वविद्यालय, लोधीपुर राजपूत, मुरादाबाद का औचक निरीक्षण किया गया।प्रशिक्षणार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देशनिरीक्षण के दौरान कौशल विकास मैनेजर श्री संबित कुमार, कौशल विकास मैनेजर एवं प्रशिक्षण केंद्र प्रबंधक श्री सुमित कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति तथा आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि ‘जीरो पॉवर्टी योजना’ के अंतर्गत दो चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाना है। प्रथम चरण का प्रशिक्षण 15 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ हो चुका है, जिसमें 25 प्रशिक्षणार्थियों का पंजीकरण कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 02 नवंबर 202https://moradabadprahari.com/?p=49316 से प्रारंभ कराया जाना प्रस्तावित है।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, नामांकित सभी प्रशिक्षणार्थियों की नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया, ताकि योजना के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।
उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में उपलब्ध आईटी लैब, हेल्थ केयर लैब एवं थ्योरी रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि केंद्र की समस्त व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण रखी जाएं तथा प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन में निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर नियमित निगरानी रखी जाए, जिससे योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

मुरादाबाद: पीली कोठी स्थित मोबाइल शोरूम ‘राजीव सन्स ‘पर धोखाधड़ी और अभद्रता का आरोप,पीड़ित ने थाने में दी शिकायत,

One thought on “मुख्य विकास अधिकारी ने किया जनपद में जॉब पोर्टल योजनान्तर्गत प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण”
  1. […] मुख्य विकास अधिकारी ने किया जनपद में जॉब पोर्टल योजनान्तर्गत प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण https://moradabadprahari.com/?p=4944 […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *