• Sun. Oct 18th, 2026

नूरपुर में आजाद समाज पार्टी का जन चेतना युवा सम्मेलन, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश।

ByMoradabadprahari

Oct 18, 2026
आजाद समाज पार्टी

*बिजनौर / नूरपुर।*बिजनौर जिले की विधानसभा क्षेत्र नूरपुर के आभा फार्म्स अस्करीपुर में आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय जन चेतना युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सर्वसमाज की एकता और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का परिचय देखने को मिला।कार्यक्रम के आयोजक आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर आयुष चौहान रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं राजस्थान प्रभारी सत्यपाल चौधरी मौजूद रहे।आयोजकों ने सम्मेलन में पहुंचे सभी युवा साथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर समाज की भागीदारी से ही संगठन मजबूत होगा।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सलाहकार भूरे खां, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक सूर्यवंशी, महासचिव गुलफाम प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष रोहित कुमार, युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष अरताज सैफी, भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एस.के. हल्दिया, जितेंद्र प्रधान, पूर्व सभासद सलीम अंसारी, हिमांशु कुमार, लकी कुमार, आमिर खान, अनवर हुसैन, धर्मपाल नेताजी, जितेंद्र चौहान प्रधान, अरविंद चौहान पूर्व प्रधान, अवनीश चौहान प्रधान, विनेश चौहान, नरेश यादव, रणवीर चौहान, नितिन प्रजापति, हरवेंद्र चौधरी, अमित तोमर, रिंकू नागर, फैसल अंसारी, मुशर्रफ खान, कामेंद्र पाल सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति 6.0 के तहत बाल विवाह एवं सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान ।https://moradabadprahari.com/?p=4941

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *