
प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक
कांठ। ब्लॉक संसाधन केंद्र कांठ पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई छजलैट की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया वेतन निर्धारण और एरियर के मुद्दे पर हुई चर्चा।। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही ने की। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ.कपिल सिरोही ने कहा कि संगठन शिक्षक हितों के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। शिक्षकों की समस्याओं को ब्लॉक से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक प्रमुखता से उठाया जा रहा है और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।संगठन मंत्री चंद्रवीर त्यागी ने कहा कि सभी शिक्षक साथी संगठन के प्रति समर्पित रहें। क्योंकि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जो शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार संघर्षरत है।
उपाध्यक्ष प्रियंका चौधरी ने कहा कि संघ लंबे समय से शिक्षकों की लड़ाई लड़ रहा है, अब सभी को संगठित होकर संघ को और मजबूत करना होगा।बैठक में शिक्षकों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें गत माह चयन वेतनमान स्वीकृत हुए अध्यापकों के वेतन निर्धारण, 12 शिक्षकों के वेतन निर्धारण पर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय द्वारा लगाई गई आपत्ति,अंतर्जनपदीय और अंतः जनपदीय स्थानांतरण से आए शिक्षकों की मूल सेवा पंजिका, डीए के सामूहिक एरियर तथा शिक्षकों की व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।बैठक को उपाध्यक्ष दिनेश सैनी,मनीष गौतम,प्रभास उज्ज्वल और जावेद ने भी संबोधित किया।
बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष मो. रिजवान अहमद द्वारा किया गया।इस अवसर पर दुष्यंत यादव,दिनेश सैनी, मेघराज यादव,मधुबाला चौहान,प्रियंका चौधरी,गौरव चौधरी,प्रभास कुमार उज्ज्वल,लोकेंद्र सिंह,मनीष गौतम,जुल्फिकार अहमद, जावेद,धर्मेंद्र व शकील अहमद आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
