• Mon. Sep 28th, 2026

कमिश्नर एवं जिलाधिकारी ने मुरादाबाद वासियों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

ByMoradabadprahari

Oct 30, 2024

कमिश्नर एवं जिलाधिकारी ने मुरादाबाद वासियों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

मुरादाबाद 30 नवम्बर 2024


मण्डलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मुरादाबाद मण्डल एवं जनपद के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमको अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है। यह त्यौहार हमको संदेश देता है कि धरा पर कहीं भी अंधेरा न रहें, यह प्रकाश का पर्व है।
मण्डलायुक्त ने अपने बधाई सन्देश में सभी नागरिकों के लिये सुख समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना करते हुये कहा कि हम सभी दीपावली पर अन्धकार का समूल नाश करने वाले तथा सुख समृद्धि के आलोक से जगमग दीप जलायें। उन्होंने कहा है कि हमारे त्यौहार हमारी सांस्कृतिक एकता एवं गंगाजमुनी तहजीव के प्रतीक है। आयुक्त ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि दीपोत्सव पर हम सभी मिल जुलकर सद्भाव एवं मनुष्यता का दीप प्रज्ज्वलित करें जिससे मानव में खोई हुई मानवता की उजास आलोकित होकर संकीर्णता एवं स्वार्थ की प्रतिस्पद्र्धा का नाश हो सके। उन्होंने सभी का आवहान किया है कि दीपावली पर्व आपसी एकता भाईचारे मेलजोल व सद्भावना के वातावरण में मनाकर जनपद को चहुॅमुखी विकास एवं उन्नति के मार्ग पर अग्रसर करके देश प्रदेश के विकास में जनमानस अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
जिलाधिकारी ने असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दीपावली के त्यौहार पर कामना की है कि ज्योति पर्व सभी के जीवन में एक नई उमंग लेकर आयेगा तथा समाज में व्याप्त बुराईयों एवं कुरीतियों के अन्धकार को हमेशा के लिये मिटायेगा। उन्हानें विश्वास व्यक्त किया है कि प्रकाश पर्व दीपावली जो कि असत्य पर सत्य की विजय का परिचायक है ,हम सभी के जीवन में एक नई आशा संचारित करेगा जिससें प्रगति एवं उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा तथा सभी जनामनस के जीवन से गरीबी, बेरोजगारी, कुपोषण, अशिक्षा तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों एवं बुराईयों का अन्धकार दूर होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *