• Sun. Sep 20th, 2026

बिजनौर जिले के साहनपुर के तीन चेहरे, तीन पार्टियां… विधानसभा टिकट की दावेदारी ने बढ़ाई राजनीतिक दिलचस्पी।

ByMoradabadprahari

Sep 20, 2026
भारतेंद्र सिंह पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं और 2014 में बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद भी चुने गए थे।

बिजनौर। बिजनौर जिले की राजनीति में इन दिनों साहनपुर नगर पंचायत चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

वजह है—एक ही नगर पंचायत से जुड़े तीन राजनीतिक चेहरे, जो अलग-अलग राजनीतिक दलों से विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी की चर्चा में हैं।बिजनौर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और पूर्व सांसद बिजनौर कुंवर भारतेंद्र सिंह का नाम भाजपा की ओर से दावेदारी को लेकर चर्चा में है।

भारतेंद्र सिंह पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं और 2014 में बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद भी चुने गए थे।वहीं नजीबाबाद विधानसभा सीट से साहनपुर के मौजूदा नगर पंचायत चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) से संभावित दावेदार के रूप में सक्रिय नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर साहनपुर के पूर्व चेयरमैन मेहराज अहमद का नाम समाजवादी पार्टी से नजीबाबाद विधानसभा सीट की दावेदारी में चर्चा में है।दिलचस्प बात यह है कि खुर्शीद मंसूरी और मेहराज अहमद दोनों साहनपुर की नगर पंचायत की राजनीति में आमने-सामने रह चुके हैं, और अब दोनों के नाम विधानसभा चुनाव की दावेदारी को लेकर चर्चा में हैं।ऐसे में सवाल उठ रहा है कि साहनपुर से इस बार विधानसभा चुनाव में कितने राजनीतिक चेहरे मैदान में उतरेंगे?क्या तीनों को अपनी-अपनी पार्टियों से टिकट मिलता है?

क्या साहनपुर के दो चेहरे नजीबाबाद विधानसभा सीट पर आमने-सामने दिखाई देंगे? या फिर पार्टी नेतृत्व के फैसले के बाद इनमें से किसी एक या दो नामों पर ही तस्वीर साफ होगी?फिलहाल किसी भी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए इन नामों पर आधिकारिक टिकट की घोषणा नहीं की है। इसलिए अभी इसे दावेदारी और राजनीतिक चर्चा के तौर पर ही देखा जा रहा है।लेकिन इतना जरूर है कि एक नगर पंचायत से जुड़े तीन राजनीतिक चेहरों का तीन अलग-अलग दलों से विधानसभा टिकट की दौड़ में होना साहनपुर की स्थानीय राजनीति के लिए अपने आप में खास चर्चा का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *